मेजबान झारखंड की लगातार तीसरी जीत

राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग: मध्यप्रदेश को 1-0 से हराया खेलपथ संवाद रांची। मोरहाबादी के मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में चल रही राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग के पहले चरण में शुक्रवार को कुल चार मैच खेले गये। मेजबान हॉकी झारखंड की टीम ने हॉकी मध्यप्रदेश को 1-0 से हरा कर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। इस मैच के तीसरे क्वार्टर में झारखंड टीम ने मध्यप्रदेश के खिलाफ एकमात्र गोल किया। झारखंड की ओर से मैच के 34वें मिनट में रोश.......

राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग में हरियाणा और महाराष्ट्र जीते

खेलपथ संवाद रांची। हरियाणा और महाराष्ट्र ने शुक्रवार को राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग 2024-2025 (पहले चरण) के अपने मुकाबलों में 2-1 के समान अंतर से जीत हासिल की। दिन के पहले मैच में हरियाणा ने मिजोरम को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।  हरियाणा के लिए नीलम ने 28वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर पहले हाफ में टीम को बढ़त दिला दी। दिन के दूसरे मुकाबले में बंगाल पर मिली 2-1 की जीत में महाराष्ट्र के लिए ऐश्वर्या दुबे .......

झारखंड टीम में आधे से अधिक खिलाड़ी सिमडेगा की

रांची में चल रही राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग खेलपथ संवाद रांची। राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग का पहला सीजन मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में चल रहा है। इसमें मेजबान झारखंड की टीम भी हिस्सा ले रही है। टीम में कुल 21 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इनमें से 12 खिलाड़ी सिमडेगा जिले की हैं। यह वही जिला है, जहां की खिलाड़ी सलीमा टेटे को भारतीय महिला हॉकी टीम का कप्तान बनाया गया है। सभी खिलाड़ियों का चयन ट्रायल .......

हरियाणा नेटबॉल के दोनों वर्गों में बना ओवरऑल चैम्पियन

67वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता, आयोजन की प्रशंसा हुई  खेलपथ संवाद रेवाड़ी। शहर के पटौदी रोड स्थित यदुवंशी शिक्षा निकेतन में हुई 67वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता के नेटबॉल अंडर-19 के लड़के तथा लड़कियों के वर्गों में मेजबान हरियाणा की टीम विजेता रही। दोनों ही वर्गों में दिल्ली की टीम उपविजेता बनी। लड़कों के वर्ग में पंजाब तथा लड़कियों के वर्ग में छत्तीसगढ़ की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।  मुख्य अतिथि एसडीएम व.......

हरियाणा की मणिपुर पर 8-0 से शानदार जीत

राष्ट्रीय महिला हॉकी लीगः महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और झारखंड भी जीते खेलपथ संवाद रांची। राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग 2024 के पहले चरण के दूसरे दिन आठ टीमों के बीच कुल 4 मैच खेले गए। इस दौरान हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और झारखंड ने अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की। हरियाणा ने मणिपुर को 8-0 से, महाराष्ट्र ने मिजोरम को 3-0 से, मध्य प्रदेश ने ओडिशा को शूटआउट में 3-2 से तथा मेजबान झारखंड ने बंगाल को 2-0 से पराजित किया। हरियाणा और म.......

रांची में राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग का शानदार आगाज

पहले दिन उड़ीसा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और झारखंड की जीत खेलपथ संवाद रांची। मोरहाबादी के मरांग गोमके जयपाल सिंह कृत्रिम हॉकी मैदान में मंगलवार को राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग के पहले सीजन का आगाज किया गया। लीग का उद्घाटन भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक संदीप प्रधान ने किया। पहले दिन उड़ीसा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और झारखंड की टीमों ने विजय हासिल कर शानदार आगाज किया। लीग के पहले मुकाबले में उड़ीसा ने चैम्पियन हरियाणा को 4-1, दू.......

शतरंज चैम्पियन गुकेश को मिलेगा 75 लाख नकद पुरस्कार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शील्ड और शॉल देकर किया सम्मानित खेलपथ संवाद चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने रविवार को शतरंज सितारे डी. गुकेश को 75 लाख रूपये नकद पुरस्कार देने का ऐलान किया जिन्होंने टोरंटो में कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीता है। स्टालिन ने गुकेश को एक शील्ड और शॉल भी प्रदान किया।  इस मौके पर प्रदेश के खेल विकास मंत्री उदयनिधि स्टालिन, आला अधिकारी और गुकेश के माता पिता भी मौजूद थे। गुकेश .......

चले हुए कारतूस नहीं, हीरा है विनेश बेटीः महाबीर फोगाट

विनेश फोगाट के पेरिस ओलम्पिक टिकट पर ताऊ की प्रतिक्रिया खेलपथ संवाद चरखी दादरी। हरियाणा की चर्चित महिला पहलवान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। विनेश के ओलम्पिक का टिकट कटाने पर अब ताऊ महाबीर फोगाट ने भी प्रतिक्रिया दी। साथ ही भाजपा सांसद और पूर्व कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर तीखा तंज भी कसा है। द्रोणाचार्य अवार्डी पहलवान महाबीर फोगाट ने अंतरराष्ट्रीय रेसलर विनेश फोगाट के ओलम्पिक में क्वाल.......

खेल में एक व्यक्ति जीतता है बाकी सब सीखते हैंः अरुण गुप्ता

ग्रेटर नोएडा खेल महोत्सव के प्रथम संस्करण का रंगारंग शुभारम्भ 1000 से अधिक खिलाड़ियों ने छह खेल विधाओं में दिखाया दम  खेलपथ संवाद ग्रेटर नोएडा। द मंथन स्कूल, ग्रेटर नोएडा में ग्रेटर नोएडा खेल महोत्सव के प्रथम संस्करण की रंगारंग शुरुआत खेलो इंडिया के निदेशक अरुण कुमार गुप्ता, द्रोणाचार्य अवार्डी डॉ. अजय बंसल, मेजर जनरल दिलावर सिंह की उपस्थिति में हुआ। भारत सरकार के खेल मंत्रालय की राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन संस्था फिजिकल एजूक.......

कॉमनवेल्थ जूडो चैम्पियनशिप में जतिन ने जीते तीन मेडल

वापस लौटने पर स्कूल प्रबंधन ने किया जोरदार स्वागत खेलपथ संवाद सोनीपत। प्रताप स्कूल खरखौदा के जतिन ने माल्टा में आयोजित कॉमनवेल्थ जूडो चैम्पियनशिप में सीनियर व जूनियर वर्ग में दो गोल्ड व कैडेट वर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। माल्टा में 4 से 7 अप्रैल तक आयोजित प्रतियोगिता में 17 वर्षीय जतिन ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए सीनियर व जूनियर वर्ग में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दो गोल्ड मेडल जीते। कैडेट वर्ग में उन्हो.......